Showing posts with label स्वामी महफूज़ानन्द जी. Show all posts
Showing posts with label स्वामी महफूज़ानन्द जी. Show all posts

Wednesday, December 23, 2009

स्वामी महफूज़ानंद महाराज जी आश्रम के अर्थ-प्रबंधक घोषित

सूचना

प्रिय भक्तों

बाबा समीरानन्द का शुभाषीश!

बहुत हर्ष का विषय है कि आज श्री श्री १००८ बाबा समीरानन्द जी के शिष्य बाबा स्वामी महफूज़ानंद महाराज जी को बाबा समीरानन्द आश्रम का अर्थ-प्रबंधक घोषित किया जाता है.

बाबा स्वामी महफूज़ानंद महाराज जी अपने ज्ञान, लगन, अर्थ-प्रबंधकीय अनुभव और आस्था के आधार पर इस महत्वपूर्ण पद को प्राप्त हुए हैं.

श्री श्री १००८ बाबा समीरानन्द जी का उन्हें विशिष्ट स्नेह प्राप्त है.

बाबा स्वामी महफूज़ानंद महाराज जी अति अनुभवी एवं ज्ञानी हैं. उनका अध्ययन एवं अर्थ प्रबंधकीय अनुभव सभी को लाभांवित करेगा, ऐसा श्री श्री १००८ बाबा समीरानन्द जी का विश्वास है.

आप सब उनका स्नेह एवं आशीष प्राप्त करें.



-जय श्री श्री १००८ बाबा समीरानन्द जी की-
-जय बाबा श्री ताऊआनंद महाराज की-
-जय बाबा स्वामी ललितानंद महाराज जी की-
-जय मां अदा चैतन्य कीर्ति महाराज साहिबा जी की-
-जय बाबा स्वामी महफूज़ानंद महाराज जी की-




-आश्रम मेनेजमेन्ट